राजपूत क्षत्रीय समाज द्वारा आयोजित भव्य स्वर्ण जयंती समारोह 03 अप्रैल से मनाने की तैयारी*
CG right times news
*मुंगेली* राजपूत क्षत्रीय समाज (बक्सर) पंजीयन 3738 छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा आयोजित दुर्गा मंदिर निर्माण हथनी कलां कि 50 वीं वर्ष पूर्ण होने पर 3 अप्रैल से 5 अप्रैल तक स्वर्ण जयंती महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित है। केंद्रीय मीडिया प्रभारी अरविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि इस आयोजन की प्रमुख नेतृत्व कर्ता राजपूत क्षत्रीय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष श्री दारा सिंह राजपूत जी होंगे। स्वर्ण जयंती महोत्सव के प्रथम दिवस 3 अप्रैल दिन रविवार को प्रातः 7 बजे से 9 बजे कलश यात्रा, सुबह 10 बजे से शस्त्र पूजन झांकी प्रदर्शन,एवं भव्य बाईक रैली प्रारंभ होगी। रात्रि 8 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन पद्मश्री सुरेंद्र दुबे जी (हास्य कवि) रायपुर, विभा सिंह( श्रृंगार कवित्री) जौनपुर उत्तरप्रदेश, श्री काशीपुरी कुंदन (हास्य कवि)राजिम( छ. ग.) श्री लक्ष्मीकांत निर्भीक (वीर रस कवि) श्री अमित दुबे (हास्य कवि) झारसुगुड़ा (ओडिसा), श्री देवेन्द्र परिहार (ओज कवि)मुंगेली (छ.ग.)
द्वितीय दिवस 4 अप्रैल सोमवार को प्रातः 9 से 12 तक सामाजिक युवक-युवती माता-पिता परिचय सम्मेलन, दोपहर 2 बजे से समाज के शासकीय कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक 70+ वर्ष (महिला/ पुरुष) उन्नत कृषक, कुटीर/लघु उद्योग एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ियों, विद्यार्थियों का सम्मान, इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय डॉ रमन सिंह जी पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं लोरमी विधायक मा. श्री ठा.धर्मजीत सिंह जी, विशिष्ट अतिथि बेलतरा विधायक श्री ठा.रजनीश सिंह जी सहित समाज के प्रमुखों के मार्गदर्शन होगा। रात्रि 7 बजे से 10 बजे सामाजिक कलाकारों एवं प्रतिभावानों के द्वारा साँस्कृतिक आयोजन एवं रात्रि 10 बजे से स्वर सम्राट पँ.शिवकुमार तिवारी जी के द्वारा जसगीत (जगराता) प्रस्तुति।
तृतीय दिवस 5 अप्रैल दिन मंगलवार को प्रातः 10:00 बजे से सामाजिक महाधिवेशन व आम सभा एवं नवीन परीक्षेत्र बिलासपुर की घोषणा संविधान संशोधन की घोषणा रात्रि 7 बजे सामाजिक कलाकारों के प्रतिभावानों की आकर्षण एवं रचनात्मक प्रस्तुति। सामाजिक महाअधिवेशन के साथ स्वर्ण जयंती महोत्सव कार्यक्रम समापन होगा। इस कार्यक्रम की तैयारी में मुंगेली तखतपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सुभाष सिंह राजपूत, खमरिया परिक्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह राजपूत, कवर्धा परिक्षेत्रीय अध्यक्ष नरेश सिंह ठाकुर, नवागढ़ परिक्षेत्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह राजपूत, सहित केन्द्रीय एवं चारों क्षेत्रीय तथा सभी इकाईयों प्रमुखों सहित स्वजातीय समाज कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हुए हैं।
