मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष बने हेमेंद्र गोस्वामी - CG RIGHT TIMES

Breaking


Wednesday, January 5, 2022

मुंगेली नगर पालिका अध्यक्ष बने हेमेंद्र गोस्वामी

  सीजी राइट टाइम्स न्यूज चैनल की खास रिपोर्ट


मुंगेली-मुंगेली नगर पालिका में कांग्रेस को मिला 13 वोट भाजपा को 5 


एक और शहर सरकार की चाबी कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली है। मुंगेली नगर पालिका में 11 पार्षद होने के बावजूद भाजपा हार गई। 10 पार्षदों के साथ कांग्रेस ने 13 मत हासिल किए और अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। कांग्रेस के हेमेन्द्र गोस्वामी नगर पालिका अध्यक्ष चुन लिए गए। कई दिनों से चल रही गहमा गहमी और तनावभरे माहौल के बीच मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में 13 तो भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में महज 5 वोट निकले। 3 मत रिजेक्ट कर दिए गए। सालों बाद मुंगेली में मिली जीत के बाद कांग्रेसियों का उत्साह चरम पर है। बहुमत के बावजूद मिली हार से भाजपाई निराश दिखे।


Pages